संपत्ति विवाद में मां-भाई को पीटा

मालदा शहर के दक्षिण हैदरपुर इलाके में हुई घटना मालदा : पैतृक संपत्ति हथियाने के लिए मंझले भाई ने सुनियोजित तरीके से मां और बड़े भाई को मार-पीटकर उन्हें घर से बाहर कर दिया. रविवार रात यह घटना मालदा शहर के दक्षिण हैदरपुर इलाके में घटी. वृद्ध मां अनवरा बेवा ने इंगलिशबाजार थाने में मझले […]

मालदा शहर के दक्षिण हैदरपुर इलाके में हुई घटना

मालदा : पैतृक संपत्ति हथियाने के लिए मंझले भाई ने सुनियोजित तरीके से मां और बड़े भाई को मार-पीटकर उन्हें घर से बाहर कर दिया. रविवार रात यह घटना मालदा शहर के दक्षिण हैदरपुर इलाके में घटी. वृद्ध मां अनवरा बेवा ने इंगलिशबाजार थाने में मझले बेटे मंटू शेख के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. घटना के बाद से आरोपी फरार है.
पुलिस सूत्र के अनुसार, अनवरा बेवा (70) और उनके बेटे मन्नू शेख (37) के सिर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट के निशान हैं. आरोप है कि उन्हें रॉड से पीटा गया है. शिकायत में अनवरा बेवा ने बताया कि उनकी तीन कट्ठा जमीन में पांच कमरों वाला मकान है. इनमें से तीन पक्के कमरों को मंझले बेटे मंटू शेख ने अपने कब्जे में रखा है. टाली की छतवाले दो कच्चे कमरों में मिट्टी की दीवार बनाकर वह और उनके दो बेटे रहते हैं. मंझला बेटा पक्के कमरों का उपयोग किसी भी भाई को करने नहीं देता था. इसको लेकर विवाद लगा रहता था. बड़े बेटे और छोटे बेटे ने दो पक्के कमरे मांगे थे. इसी पर मंटू भड़क गया और उसने रविवार की रात को अचानक हमला बोल दिया. उसने रॉड से उन पर वार किया जिससे वे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
इंगलिशबाजार थाना के जांच अधिकारी ने बताया कि संपत्ति के विवाद को लेकर भाइयों में मारपीट हुई है. इसमें मां-बेटे जख्मी हुए हैं. आरोपी की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >