इस्लामपुर : दाड़ीभीट में सीताराम येचुरी की सभा 19 जनवरी को

इस्लामपुर : शासक हो या विरोधी दाड़ीभीट कांड को लेकर हर पार्टी अपना राजनीतिक हित साधने के लिये तत्पर है. जहां दो जवान लड़कों की मौत के लगभग चार महीने बाद भी परिवारों को इंसाफ नहीं मिला है. आज भी परिवार व आसपास के लोग सीबीआई जांच की मांग को लेकर आन्दोलन करते आ रहे […]

इस्लामपुर : शासक हो या विरोधी दाड़ीभीट कांड को लेकर हर पार्टी अपना राजनीतिक हित साधने के लिये तत्पर है. जहां दो जवान लड़कों की मौत के लगभग चार महीने बाद भी परिवारों को इंसाफ नहीं मिला है. आज भी परिवार व आसपास के लोग सीबीआई जांच की मांग को लेकर आन्दोलन करते आ रहे है.
वहीं इस घटना को लेकर हर पार्टी के राज्य व केंद्रीय नेता लगातार जनसभा के जरिए राजनीतिक हित साधने के प्रयास में लगे है. हाल ही में दाड़ीभीट से थोड़ी दूरी पर धोलाई बस्ती मैदान में राज्य के परिवहन मंत्री तथा उत्तर दिनाजपुर जिला संगठन के पर्यवेक्षक शुभेंदु अधिकारी की जनसभा हुई.
इसमें मंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव में इलाके में पार्टी को 5 हजार मतों से आगे रहने का दावा किया. साथ ही मृतकों के परिजनों को हर प्रकार से सहयोग का आश्वासन देते हुए लोकसभा चुनाव को लेकर समर्थकों को संदेश देकर गये.
वहीं दूसरी ओर 19 जनवरी को दाड़ीभीट में सीपीएम पॉलितव्यूरो के महा सचिव तथा केंद्रीय नेता सीताराम येचुरी की सभा आयोजित होने जा रही है. कार्यक्रम में रायगंज लोकसभा केंद्र के सांसद मोहम्मद सलीम सहित संगठन के राज्य युवा नेता उपस्थित होंगे.
संगठन के इस्लामपुर एरिया कमेटी सचिव एवं जिला कमेटी सदस्य विकास दास ने बताया कि दाड़ीभीट हाईस्कूल के पास हाट मैदान में जनसभा आयोजित होगी. उन्होंने कहा कि इलाके के साम्प्रदायिक सद्भावना के साथ ही लोकसभा चुनाव भी एक मुद्दा होगा.
पिछले महीने दाड़ीभीट कांड को लेकर इस्लामपुर हाईस्कूल मैदान में भाजपा के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष, महिला नेता लॉकेट चटर्जी आदि दिग्गज नेताओं की सभा आयोजित हुई थी.
गोलीकांड की घटना में शुरू से ही भाजपा दोनों परिवारों के साथ आन्दोलन चला रही है. भाजपा की ओर से इनदिनों राज्य एवं राज्य के बाहर विभिन्न जनसभाओं में मृत छात्रों के परिजनों को उपस्थित किया जा रहा है.
भाजपा जिला महा सचिव सुरजीत सेन ने कहा कि शुरू से वह परिवार को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे है. अब अन्य पार्टियां यहां जुट रही है. उन्होंने कहा कि तृणमूल अप्रत्यक्ष तौर पर सीपीएम से इलाके में सभा करवा रही है.
शुभेंदु अधिकारी की जनसभा में हजारों लोगों की उपस्थिति से तृणमूल ने शक्ती प्रदर्शन कर दिया. अब सीपीएम क्या संदेश लेकर आती है इसपर इलाकावासियों ने निगाह है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >