गुलाबी ठंड ने बदला उत्तर बंगाल का मिजाज, धीरे-धीरे लुढ़क रहा है पारा

सिलीगुड़ी : गुलाबी ठंड ने इन दिनों उत्तर बंगाल का मिजाज बदल दिया है. उत्तर बंगाल के प्राय: सभी जिलों के शहर, कस्बों व गांवों में धीरे-धीरे तापमान का पारा लुढ़कने लगा है. इस वजह से लोगों को सुबह की गुनगुनी धूप सुहाने लगी है. लेकिन दोपहर के समय वही धूप चुभने लगती है. जबकि […]

सिलीगुड़ी : गुलाबी ठंड ने इन दिनों उत्तर बंगाल का मिजाज बदल दिया है. उत्तर बंगाल के प्राय: सभी जिलों के शहर, कस्बों व गांवों में धीरे-धीरे तापमान का पारा लुढ़कने लगा है. इस वजह से लोगों को सुबह की गुनगुनी धूप सुहाने लगी है. लेकिन दोपहर के समय वही धूप चुभने लगती है. जबकि दिन ढलते ही लोगों को ठंड की शुरुआत का एहसास होने लगा है.
पहाड़ पर बारिश और शीत लहरी जब बढ़ जाती है तो समतल, तराई, डुआर्स इलाकों में ठंड और अधिक महसूस होने लगती है. बीते कुछ रोज पहले ही पड़ोसी राज्य सिक्किम के नाथुला में बर्फबारी व शीतलहरी से पहाड़ समेत समतल के प्राय: हर क्षेत्र में ठंड बढ़ गयी थी और दो दिनों तक सूर्य देवता के दर्शन तक नहीं हुए थे. इस बर्फबारी और शीतलहरी के बाद उत्तर बंगाल के सभी जिलों में लगातार पारा नीचे गिरते जा रहा है और धीरे-धीरे ठंड भी बढ़ने लगी है. मौसम विभाग का भी मानना है कि हर जगह तापमान में गिरावट आने और ठ‍ंड में लगातार बढ़ोत्तरी होने की संभावना है.
मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार दार्जिलिंग पार्वत्य क्षेत्र में सोमवार को औसतन तापमान अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा. इसी तरह सिलीगुड़ी में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस, जलपाईगुड़ी जिले में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस, अलीपुरद्वार जिले में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस, जयगांव में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस, उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस, रायगंज में अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस, दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस, मालदा जिले में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा.
इसी तरह पड़ोसी राज्य सिक्किम में आज का औसतन तापमान अधिकतम 14 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने कल यानी मंगलवार को दार्जिलिंग पार्वत्य क्षेत्र इलाके में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस एवं सिलीगुड़ी का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी है. इन आंकड़ों के अनुसार शाम के बाद तापमान का पारा और लुढ़केगा एवं ठंड का एहसास अधिक होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >