एक्सरे मशीन अब भी खराब

सिलीगुड़ी : शनिवार से जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब है. जिसके चलते एक्सरे करवाने आये मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है. जरूरतमंद मरीज मोटी रकम देकर बाहर एक्सरे करवा रहे हैं. जिसके चलते लोगों में गुस्सा है. मंगलवार को प्रभात खबर से यह खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने एक्सरे […]

सिलीगुड़ी : शनिवार से जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब है. जिसके चलते एक्सरे करवाने आये मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है. जरूरतमंद मरीज मोटी रकम देकर बाहर एक्सरे करवा रहे हैं. जिसके चलते लोगों में गुस्सा है. मंगलवार को प्रभात खबर से यह खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने एक्सरे यूनिट में नोटिस लगवा दिया है. जिसमें अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब होने की बात कही गई है.
लोगों से गुरुवार को दोबारा संपर्क करने के लिए कहा गया है. लेकिन समस्या अभी भी जस की तस है. मंगलवार को भी एक्सरे कराने आये मरीज नोटिस देख निराश होकर लौट गए. यहां उल्लेखनीय है कि चूहों का उत्पात के कारण एक्सरे मशीन खराब हुयी है.
यहां की एक महिला कर्मचारी ने ही बताया कि इंजीनियर मशीन ठीक करके जाते हैं,लेकिन रात होते ही चूहे मशीन की आईसी तथा तार कुतर देते हैं. जिससे अगले दिन एक्सरे सेवा बाधित हो जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >