सिलीगुड़ी : माटीगाड़ा 2 ग्राम पंचायत की विरोधी दल नेता व माकपा सदरूा चन्द्रकला मैहरा ने सोमवार को तृणमूस कांग्रेस का दामन थाम लिया. उनके साथ कई महिला कार्यकर्ता भी पार्टी में शामिल हुई हैं. दार्जिलिंग जिला तृणमूल ऑफिस में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने खुद पार्टी का झंडा थमाकर पार्टी में उनका स्वागत किया.
इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री गौतम देव ने बताया कि चन्द्रकला मेहता के पार्टी में शामिल होने से पार्टी की शक्ति काफी मजबूत हो गई है. उन्होंने बताया कि फिलहाल 22 ग्राम पंचायतों में तृणमूल के 15 प्रधान हैं. इसके अलावे नक्सलबाड़ी ग्राम पंचायत को लेकर बहुत जल्द अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना है. मंत्री ने बताया कि पिछले दिनों पाथरघाटा के प्रधान समेत अन्य 5 लोगों ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा था.
इसके अलावे पूजा से पहले नक्सलबाड़ी ग्राम पंचायत पर भी उनकी पार्टी का कब्जा होगा. मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में तृममूल कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने कहा कि रविवार को नक्सलबाड़ी ब्लॉक के सभी पार्टी कार्याकर्ताओं को लेकर बागडोगरा में एक बैठक की गयी. जहां विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुयी. आज इस मौके पर नगर निगम के विरोधी दल नेता रंजन सरकार के साथ नांटू पाल, रंजनशील शर्मा, दार्जिलिंग जिला युवा तृणमूल अध्यक्ष विकास रंजन सरकार व अन्य उपस्थित थे.
