असम के बाद बंगाल में एनआरसी की बारी : भाजयुमो

सिलीगुड़ी : राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के तहत असम में तकरीबन 40 लाख लोगों को घुसपैठिया करार दिये जाने के बाद से पूरे देश के साथ ही पश्चिम बंगाल में भी सियासत गरमा उठी है. इसी के तहत भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने ममता सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि असम के बाद […]

सिलीगुड़ी : राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के तहत असम में तकरीबन 40 लाख लोगों को घुसपैठिया करार दिये जाने के बाद से पूरे देश के साथ ही पश्चिम बंगाल में भी सियासत गरमा उठी है. इसी के तहत भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने ममता सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि असम के बाद अब बंगाल की बारी है.
बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने दिया जायेगा. सभी घुसपैठिये खदेड़े जायेंगे. यह चेतावनी बुधवार को भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव अभिजात मिश्रा ने दी है. वह सिलीगुड़ी के बागराकोट स्थित प्रेस क्लब ऑफ नॉर्थ बंगाल (पीसीएनबी) में प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित कर रहे थे. श्री मिश्रा ने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर ममता सरकार वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >