सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल डेंटल मेडिकल कॉलेज में नये टिकट काउंटर का उद्घाटन हुआ. उत्तर बंगाल मेडिकल व डेंटल कॉलेज के रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन डॉ रूद्रनाथ भट्टाचार्य ने नये टिकट काउंटर का विधिवत उद्घाटन किया. अब डेंटल कॉलेज में भी प्रिंट टिकट मिलेगा. इससे पहले इलाज को पहुंचे रोगियों को हाथ से लिखा टिकट दिया जाता था. इसके साथ ही रोगी कल्याण समिती के चेयरमैन श्री भट्टाचार्य ने दलाल व एमआर के खिलाफ अभियान चलाया.
उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में दलाल राज का आतंक काफी बढ़ गया है. दलालों के चंगुल में फसने वाले रोगी व उनके परिजनो को खामियाजा भी भूगतना पड़ा है. लेकिन फिर भी दलाल राज दिन-प्रतिदिन पैर पसार रहा है. बुधवार को श्री भट्टाचार्य ने स्वयं कई दलालों की शिनाख्त कर उन्हें परिसर से बाहर का रास्ता दिखाया.
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में दलालों को कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा. साथ ही उन्होंने मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) को भी समय का ज्ञान देकर हिदायत दी. एमआर को डाक्टरों से मुलाकात के लिए 2 बजे दिन के बाद आने का निर्देश दिया. समय से पहले आकर डाक्टरों को परेशान करते पाये जाने पर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया.
