360 करोड़ रुपये की योजना पर कार्य जारी, ग्रामीण इलाकों के विकास पर विशेष जोर

सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल के ग्रामीण इलाकों के विकास में 360 करोड़ रूपए की परियोजना को कार्यान्वित किया जा रहा है. उत्तर बंगाल विकास परिषद इन सभी परियोजनाओं की निगरानी करने के साथ ही अन्य कई सहायक परियोजनाओं की तालिका भी तैयार कर रही है. इसके अतिरिक्त उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय भी 196 करोड़ की […]

सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल के ग्रामीण इलाकों के विकास में 360 करोड़ रूपए की परियोजना को कार्यान्वित किया जा रहा है. उत्तर बंगाल विकास परिषद इन सभी परियोजनाओं की निगरानी करने के साथ ही अन्य कई सहायक परियोजनाओं की तालिका भी तैयार कर रही है. इसके अतिरिक्त उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय भी 196 करोड़ की परियोजना पर काम कर रही है. दार्जिलिंग व कालिम्पोंग में पेयजल समस्या समाधान के लिए लोक स्वास्थ यांत्रिकी को 50 करोड़ रूपए आवंटित किये गये हैं.
शनिवार को राज्य के पर्यटन मंत्री सह उत्तर बंगाल विकास परिषद के चेयरमैन गौतम देव ने परिषद की बैठक मिनी सचिवालय उत्तरकन्या में की. साथ ही उत्तरकन्या में परिषद के कार्यालय का पदभार भी संभाला. उत्तर बंगाल विकास परिषद की बैठक में उत्तरकन्या सचिवालय से सचिव वरूण राय, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग व दक्षिण दिनाजपुर के जिला शासक, खगेश्वर राय, अर्घ राय प्रधान, मिताली राय सहित चार विधायक व विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे.
बैठक के बाद मंत्री सह चेयरमैन गौतम देव ने बताया कि उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय के बाद परिषद का दायरा काफी सिकुड़ कर मात्र एक सलाहकार के रूप है. परिषद मंत्रालय के कार्यों पर निगरानी के साथ-साथ विकास के हित में सलाह देती है. दार्जिलिंग व कालिम्पोंग में पेयजल की काफी समस्या है. इसके लिए पीएचई विभाग को 50 करोड़ रूपया आवंटित किया गया.
वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों की बुनियादी ढांचागत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 128 करोड़ की योजना पर कार्य जारी है. ग्रामीण के साथ उत्तर बंगाल के विभिन्न इलाकों में रोड नेटवर्क व मरम्मती कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को भी 180 करोड़ रूपए का आवंटन हुआ है. इसके अतिरिक्त उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय भी 196 करोड़ की विभिन्न परियोजना पर कार्य कर रही है. आपातकालीन व जिला शासकों के विशेष आग्रह के लिए 60 करोड़ रूपए मंत्रालय के फंड में है.
इन सभी कार्यों की निगरानी करने के साथ ही विकास परिषद अन्य परियोजनाओं पर भी विचार-विमर्श कर रही है. उत्तरकन्या में परिषद का एक कार्यालय खोला गया है. अब से प्रत्येक दो महीने के अंतराल में परिषद की बैठक की जायेगी. पूजा के पहले सिंतबर महीने में परिषद की अगली बैठक होगी.
गाजलडोबा को सजाने में जुटे मंत्री
9 जुलाई को मुख्यमंत्री फिर से उत्तर बंगाल दौरे पर आ रही हैं. मुख्यमंत्री के आगमन के पहले ही मंत्री गौतम देव गाजलडोबा सहित अन्य पर्यटन स्थलों को संतोषजनक बनाने में जुटे हैं. रविवार को वे गाजलडोबा में एक समीक्षा बैठक करेगें. इस बैठक में भोरेर आलो परियोजना में जारी कार्यों का जाएजा लेने के साथ ही सड़क के किनारे बने दुकानों को लेकर भी एक अहम निर्णय होना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >