रसोईघर में घुसा अजगर, वनकर्मियों ने पकड़ा

जलपाईगुड़ी : रसोईघर में एक अजगर घुस आया जिसके बाद से रसोई परोसने जा रही महिला वहां से बदहवास भागीं. यह घटना शनिवार को जलपाईगुड़ी शहर संलग्न कालियागंज इलाके में घटी है जिसके बाद वहां अजगर को देखने वालों का तांता लग गया. अजगर करीब 13 फीट लंबा था. वन विभाग और एक स्वयंसेवी संगठन […]

जलपाईगुड़ी : रसोईघर में एक अजगर घुस आया जिसके बाद से रसोई परोसने जा रही महिला वहां से बदहवास भागीं. यह घटना शनिवार को जलपाईगुड़ी शहर संलग्न कालियागंज इलाके में घटी है जिसके बाद वहां अजगर को देखने वालों का तांता लग गया.
अजगर करीब 13 फीट लंबा था. वन विभाग और एक स्वयंसेवी संगठन को जानकारी मिलने पर वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने अजगर को रसोईघर से बाहर निकाला. वनकर्मी विजय धर ने बताया कि अजगर 13 फीट लंबा था.
उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया. वनकर्मियों का कहना है कि तीस्ता में बहकर यह अजगर बहकर आया होगा. सुरक्षित ठिकाने के लिए उसने घर में आश्रय ले रखा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >