बागडोगरा : विभिन्न पार्टी के नेता तृणमूल में शामिल
बागडोगरा : भाजपा, केपीपी एवं कांग्रेस के नेता कर्मियों ने पार्टी छोड़ दी और तृणमूल में शामिल हो गये. बुधवार को आठारोखाई इलाके के टनेलमोड़ पर एक कार्यक्रम में तृणमूल नेता कृष्ण पाल, काजल घोष, दुर्लभ चक्रवर्ती आदि ने इनलोगों का पार्टी में स्वागत किया. दुर्लभ चक्रवर्ती ने बताया कि भाजपा के आठारोखाई अंचल अध्यक्ष […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
May 24, 2018 1:19 AM
बागडोगरा : भाजपा, केपीपी एवं कांग्रेस के नेता कर्मियों ने पार्टी छोड़ दी और तृणमूल में शामिल हो गये. बुधवार को आठारोखाई इलाके के टनेलमोड़ पर एक कार्यक्रम में तृणमूल नेता कृष्ण पाल, काजल घोष, दुर्लभ चक्रवर्ती आदि ने इनलोगों का पार्टी में स्वागत किया. दुर्लभ चक्रवर्ती ने बताया कि भाजपा के आठारोखाई अंचल अध्यक्ष विष्णुपद राय, केपीपी के दार्जिलिंग जिला उपाध्यक्ष अमृत सिंह, भाजपा के अंचल पर्यवेक्षक मलीनचंद्र राय तृणमूल में शामिल हुए है.
इसबीच, पंचायत चुनाव में तृणमूल की भारी जीत पर बुधवार को गोंसाइपुर अंचल तृणमूल की ओर से रानीडांगा इलाके में विजय रैली निकाली गयी. रैली में नक्सलबाड़ी 1 नंबर ब्लॉक अध्यक्ष आनंद घोष, गोंसाइपुर अंचल अध्यक्ष अमृत लाल सरकार, युवा नेता राजीव विश्वास सहित अन्य उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें...
December 10, 2025 8:05 PM
December 1, 2025 6:19 PM
October 2, 2024 9:45 PM
September 28, 2024 1:21 PM
September 24, 2024 7:02 PM
September 24, 2024 1:26 PM
September 8, 2023 5:24 PM
September 5, 2023 6:57 PM
December 12, 2023 4:22 PM
December 11, 2023 4:25 PM
