मतगणना केंद्र के बाहर सादे पोशाक में पुलिस की तैनाती पर शुभेंदु अधिकारी ने उठाये सवाल

तगणना को लेकर स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. मतगणना केंद्र के आसपास केंद्रीय वाहिनी की तैनाती रहेगी

कोलकाता. मतगणना को लेकर स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. मतगणना केंद्र के आसपास केंद्रीय वाहिनी की तैनाती रहेगी. बाहर पुलिसकर्मी सुरक्षा में होंगे. मतगणना में पुलिस की भूमिका को लेकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सवाल उठाया. मतगणना केंद्र पर सादे पोशाक में पुलिस को तैनात करने को लेकर वह मुखर हुए. एक्स हैंडल पर भाजपा विधायक शुभेंदु क ने लिखा कि एक पुलिस ऑफिसर व दो कांस्टेबल सादे पोशाक में स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात होंगे. उन्होंने डीआइजी रवींद्रनाथ को उद्देश्य कर लिखा : मैं जानता हूं कि आप मुख्यमंत्री की सुरक्षा के दायित्व में थे.

मुख्यमंत्री के निर्देश पर शनिवार को संदेशखाली में चुनाव प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने के लिए भी मौजूद थे. इसके बावजूद डीआइजी को सुरक्षा की जिम्मेदारी देने को लेकर उन्होंने सवाल उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >