आरपीएफ ने मधुपुर स्टेशन से 44.5 लाख की नकदी बरामद की

चलती ट्रेन में चढ़ने का कर रहा था प्रयास

आसनसोल. ऑपरेशन सतर्क के तहत एक महत्वपूर्ण अभियान में, पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के मधुपुर स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की. स्टेशन से 44.5 लाख रुपये की नकदी बरामद की गयी. घटना स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार की है जहां एक संदिग्ध व्यक्ति को चलती हुई पुरी स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 08440) में चढ़ने का प्रयास करते देखा गया. व्यक्ति की पहचान मोहम्मद करामत के रूप में की गयी, जो चलती ट्रेन में बैग फेंकने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह अपने प्रयास में विफल रहा. आरपीएफ अधिकारी सब इंस्पेक्टर/डी प्रसाद, सब इंस्पेक्टर/एस कमाल और कांस्टेबल/अभिषेक हेम्ब्रम, जो ड्यूटी पर तैनात थे, ने तुरंत संदिग्ध को हिरासत में ले लिया. पूछताछ करने पर, उसने अपने नियोक्ता को सामान पहुंचाने का दावा किया. हालांकि, जब गवाहों की मौजूदगी में बैग खोले गये तो पुराने अखबारों में लिपटे बड़ी संख्या में नकदी के बंडल मिले. संदिग्ध इतनी बड़ी मात्रा में नकदी रखने का कोई दस्तावेज पेश करने में असमर्थ रहा. मामले की सूचना तुरंत आयकर विभाग को दी गयी और धनबाद जांच इकाई के अधिकारी आगे की पूछताछ के लिए पहुंचे. कुल 44.5 लाख रुपये की नकदी जब्त कर ली गयी है और जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >