आरजी कर अस्पताल की पूर्व अधीक्षक से पूछताछ करेगी CBI, कांड की जांच के लिए इन तथ्यों को जुटा रही जांच एजेंसी

रविवार को सॉल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआइ कार्यालय में मामले की जांच के तहत कोलकाता पुलिस द्वारा गठित स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम में शामिल पुलिस के कुछ अधिकारी पहुंचे.

कोलकाता : आरजी कर कांड की जांच कर रही सीबीआइ की टीम घटना को लेकर हर तथ्य जुटाने की कोशिश कर रही है. यानी घटनास्थल व उसके आसपास वारदात के पहले और बाद में क्या-क्या हुआ. केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी घटना के दौरान अस्पताल के आउटपोस्ट में तैनात कोलकाता पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की गतिविधियों का भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं. साथ ही मामले की पहले जांच कर रहे कोलकाता पुलिस के अधिकारियों से भी बात कर घटना से जुड़े पहलुओं का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

अस्पताल की पूर्व अधीक्षक बुलबुल मुखर्जी से भी होगी पूछताछ

रविवार को सॉल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआइ कार्यालय में मामले की जांच के तहत कोलकाता पुलिस द्वारा गठित स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम में शामिल पुलिस के कुछ अधिकारी पहुंचे. पता चल रहा है कि सीबीआइ के अधिकारियों ने जांच में मिले तथ्यों को लेकर उनसे बात की है. इधर, इस दिन भी घटना वाले दिन आरजी कर अस्पताल के पुलिस आउटपोस्ट में तैनात कुछ पुलिस अधिकारियों व कर्मियों से पूछताछ की गयी है. साथ ही आरजी कर अस्पताल की पूर्व अधीक्षक बुलबुल मुखर्जी से भी सीबीआइ कार्यालय में जिरह की गयी है. नौ अगस्त को अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग के चौथे तल पर मौजूद सेमिनार हॉल से जूनियर महिला चिकित्सक का शव बरामद होने के बाद से सुरक्षा और दोषियों को सजा की मांग को लेकर चिकित्सकों का आंदोलन शुरू हो गया.

स्पताल अधिकारियों के इस्तीफे की मांग तेज

वहीं,अस्पताल अधिकारियों के इस्तीफे की मांग तेज हो गयी. इसके बाद मुखर्जी को डीन से अधीक्षक नियुक्त किया गया था. वह जूनियर महिला चिकित्सक से दुष्कर्म व हत्या के मामले में आरजी कर अस्पताल द्वारा गठित आंतरिक जांच समिति की प्रमुख भी थीं. सूत्रों के मुताबिक, उनसे यह जानने की कोशिश की गयी है कि उन्हें घटना का पता कैसे, किससे और कब चला. घटना वाले रोज वह कहां थीं. जांच समिति के प्रमुख के रूप में उन्होंने क्या किया. इसके पहले गत बुधवार को उनसे पूछताछ हुई थी.

Also Read: Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता की महिला डॉक्टर की हत्या के आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >