पूर्व विधायक शंकर सिंह को उपचुनाव की जिम्मेदारी

वोटों के लिहाज से राणाघाट दक्षिण की ‘कठिन’ चुनौती को तृणमूल नेता भी स्वीकार करते हैं.

कल्याणी. राणाघाट दक्षिण विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा. 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए जीत हासिल करने वाले मुकुट मणि अधिकारी को उपचुनाव में तृणमूल का उम्मीदवार बनाया गया है. हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में वह तृणमूल उम्मीदवार के रूप में हार गये थे. वोटों के लिहाज से राणाघाट दक्षिण की ”कठिन” चुनौती को तृणमूल नेता भी स्वीकार करते हैं. राणाघाट दक्षिण को फिर से हासिल करने के लिए अनुभवी नेता शंकर सिंह को जिम्मेदारी दी गयी है. तृणमूल के अनुसार, शंकर सिंह इस उपचुनाव के ”रिंग मास्टर” हैं, क्योंकि, ममता बनर्जी ने उन्हें इस चुनाव की आधिकारिक जिम्मेदारी दी है. हालांकि, शंकर सिंह ने कहा कि यह एक टीम की लड़ाई है. वहीं, राज्य भाजपा के प्रवक्ता राजर्षि लाहिड़ी ने कहा कि अगर तृणमूल वोट नहीं चुराती है, तो हम यह सीट जीत जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >