राज्यसभा चुनाव 2026: कुलदीप माइती के नाम से BJP कार्यकर्ताओं में उत्साह, बंगाल विधानसभा में पार्टी के 207 विधायक

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की एक और सीट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक के इस्तीफे के बाद संभावित उपचुनाव में कुलदीप माइती का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है. अब 207 विधायकों के संख्याबल से भाजपा खेमे में उत्साह बढ़ गया है.

राज्यसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में 24 जुलाई 2026 को राज्यसभा की 3 सीटों के लिए उपचुनाव संपन्न हो चुका है. TMC के 3 वरिष्ठ सांसदों - सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफे के बाद ये सीटें खाली हुई थीं. अब चौथे सीट को लेकर चुनाव होने की संभावना है. टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा और टीएमसी से इस्तीफा दे दिया है. इस सीट पर सितंबर में चुनाव होने वाला है. निर्वाचन आयोग इसकी घोषणा किसी भी समय कर सकता है.

इस सीट पर सबसे मजबूत दावेदारी कुलदीप माइती की हो रही है. उपचुनाव को लेकर पूरे बंगाल में राजनीतिक सरगर्मी तेज है. सूत्रों के अनुसार कुलदीप माइती के नाम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. विधानसभा चुनाव 2026 में जनता ने BJP को 207 सीटों के साथ ऐतिहासिक जनादेश दिया है. इस मजबूत गणित के साथ पार्टी राज्यसभा में भी बंगाल की आवाज को और बुलंद करना चाहती है. कुलदीप माइती ने कहा कि मैं बंगाल की मिट्टी से जुड़ा एक सामान्य कार्यकर्ता हूं.

पिछले कई वर्षों से मैं बंगाल के गांव-गांव में जाकर जनता की समस्याएं समझने का काम कर रहा हूं. माताओं-बहनों की सुरक्षा, युवाओं के लिए रोजगार, किसानों को फसल का उचित दाम और बंगाल के उद्योगों को नई पहचान देना यही मेरी प्राथमिकता है. पिछले 15 वर्षों में TMC के कुशासन, भ्रष्टाचार और हिंसा की राजनीति ने बंगाल को बहुत पीछे धकेल दिया. अब बंगाल बदलाव चाहता है. विधानसभा में मिले प्रचंड बहुमत के बाद अब समय है कि बंगाल को डबल इंजन सरकार का लाभ मिले और केंद्र की हर योजना का फायदा बंगाल के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे.

अगर पार्टी मुझे राज्यसभा में बंगाल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर देती है, तो मैं वादा करता हूं कि मैं संसद में बंगाल के मछुआरे, किसान, शिक्षक, व्यापारी और मजदूर - हर वर्ग की आवाज़ बनूंगा. बंगाल को फिर से शिक्षा, संस्कृति और उद्योग का केंद्र बनाना मेरा संकल्प है. मैं पार्टी नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया. बंगाल के गौरव और सम्मान को वापस लाने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >