इडी ने सहकारी समिति व सहारा समूह के ठिकानों पर की छापेमारी

2.98 करोड़ किये जब्त

2.98 करोड़ किये जब्त कोलकाता. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने निवेशकों के 24,000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत कोलकाता की एक सहकारी समिति और सहारा समूह से जुड़े ठिकानों में छापेमारी कर लगभग 2.98 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गयी. इडी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है. संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कोलकाता, लखनऊ और मुंबई में ‘हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड’ और ‘सहारा समूह’ के जुड़े ठिकानों में छापेमारी के दौरान संस्थानों की लेखा पुस्तकें, डिजिटल उपकरण समेत कई ‘आपत्तिजनक’ दस्तावेज भी जब्त किये गये. धन शोधन की जांच ओडिशा, बिहार और राजस्थान पुलिस द्वारा ‘हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी’, ‘सहारा इंडिया समूह’ की कंपनियों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी के आधार पर शुरू की गयी है. निदेशालय ने कहा, ‘‘सहकारी समिति ने एक करोड़ से अधिक निवेशकों और जमाकर्ताओं से उच्च लाभ का वादा करके 24,000 करोड़ रुपये से अधिक एकत्र किये. इसके बाद, सहकारी समिति निर्धारित तिथि के बाद भी परिपक्वता राशि वापस करने में विफल रही. समिति द्वारा प्राप्त किये गये धन को ‘एमबी वैली सिटी लिमिटेड’ सहित सहारा समूह की कई संस्थाओं में ‘‘हस्तांतरित’’ किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >