घर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, इलाके के लोगों ने पकड़ा, पिटाई

मकान की देखभाल मकान मालिक का छोटा भाई करता है. इस बीच उक्त मकान में अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा चल रहा था.

बीरभूम. जिले के रामपुरहाट थाना इलाके के 13 नंबर वार्ड के शारदा पल्ली इलाके के एक मकान में देह व्यापार के धंधा का भंडाफोड़ किया गया. रंगे हाथों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गये युवक-युवतियों की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देह व्यापार में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त मकान के मालिक अन्य प्रांत में रहते हैं. मकान की देखभाल मकान मालिक का छोटा भाई करता है. इस बीच उक्त मकान में अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा चल रहा था. इसकी जानकारी इलाके के लोगों को लग चुकी थी. लेकिन सबूत नहीं रहने के कारण वे कोई कदम नहीं उठा पा रहे थे. गुरुवार देर रात स्थानीय लोगों को सूचना मिली कि उक्त मकान में दो युवक और युवती मौजूद हैं. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घर का दरवाजा खोला और जब कमरे में गये तो एक युवक व युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. इसके बाद दूसरे कमरे में भी एक युवक युवती मौजूद मिले. इसके बाद स्थानीय लोगों ने चारों की जमकर पिटाई की. फिर पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है. मकान मालिक के भाई शंकर से भी पूछताछ की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ये युवक व युवती बाहरी हैं. इस मकान में विगत कई माह से इस तरह बाहरी युवक युवतियों का आवागमन होने से ही उन्हें संदेह हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >