चार को कूचबिहार में प्रधानमंत्री की सभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने आयेंगे

कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने आयेंगे. जानकारी के मुताबिक चार अप्रैल को कूचबिहार में प्रधानमंत्री की सभा हो सकती है. उसी दिन इस जिले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सभा करेंगी. साथ ही सात अप्रैल को प्रधानमंत्री बालुरघाट व जलपाईगुड़ी में सभा कर सकते हैं. उत्तर बंगाल की तीन लोकसभा सीट पर पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है. इस बार भाजपा बंगाल पर विशेष नजर दे रही है. भाजपा सूत्रों के मुताबिक बंगाल में प्रधानमंत्री 30 से अधिक सभाओं को संबोधित कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >