बंगाल बाबू ब्रिज पर चढ़े शख्स को उतारने में पुलिस के छूटे पसीने

बुधवार को एक शख्स बंगाल बाबू ब्रिज पर चढ़ गया. उसे उतारने में पुलिस के पसीने छूट गये. उक्त घटना बुधवार सुबह लगभग सात बजे की है.

दमकलकर्मियों ने युवक को किसी तरह उतारा, अस्पताल में कराया गया भर्ती

हावड़ा. बुधवार को एक शख्स बंगाल बाबू ब्रिज पर चढ़ गया. उसे उतारने में पुलिस के पसीने छूट गये. उक्त घटना बुधवार सुबह लगभग सात बजे की है. ब्रिज से गुजरते वक्त लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति ब्रिज के सबसे ऊपरी हिस्से पर चढ़कर चहलकदमी कर रहा है. चूंकि हावड़ा का यह सबसे पुराना ब्रिज, जो हमेशा ही व्यस्त रहता है.

ऐसे में किसी को इस तरह से ब्रिज पर चढ़ने से दुर्घटना की आशंका थी. लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी हावड़ा पुलिस मैदान थाने को दी. मौके पर पुलिस पहुंची, पुलिस ने युवक को नीचे उतारने का हर प्रयास किया, लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं था. कई बार ऐसा लगा कि युवक ब्रिज के नीचे गिर जायेगा. ब्रिज के नीचे रेललाइन और रेल लाइनों का ओवर हेड वायर था, ऐसे में बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, यह देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत दमकल विभाग के अधिकारियों को सूचना दी .मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेते हुए उसे इलाज के लिए हावड़ा जनरल अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रोगी है. घटना के दौरान ब्रिज को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया. वहीं, युवक को देखने के लिए लोगों का भीड़ भी लग गयी.

, ब्रिज पर जाम की स्थिति उत्पन्न होते देख पुलिस ने लोगों को वहां से हटा दिया और स्थिति को सामान्य किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >