पिंगला : कैनाल से शव बरामद

पिंगला थाना अंतर्गत दक्षिणबाड़ इलाके में मौजूद एक कैनाल से पुलिस ने एक शख्स का शव बरामद किया

खड़गपुर. पिंगला थाना अंतर्गत दक्षिणबाड़ इलाके में मौजूद एक कैनाल से पुलिस ने एक शख्स का शव बरामद किया. मृतक का नाम सामराई हांसदा (40) बताया गया है. स्थानीय लोगों ने सर्वप्रथम शव को कैनाल में देखा था. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. खबर लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम न हो सका था. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >