पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ कोर्ट में याचिका

पुलिस पर निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं करने का आरोप लगाते हुए मृतक की मां ने शुक्रवार को हाइकोर्ट में एक याचिका दायर की है.

कोलकाता. नदिया के रहमानिया मिशन के एक छात्र की अस्वाभाविक मौत के मामले में पुलिस पर निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं करने का आरोप लगाते हुए मृतक की मां ने शुक्रवार को हाइकोर्ट में एक याचिका दायर की है. न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने इस याचिका को दायर करने की इजाजत दे दी. मामले की अगली सुनवाई दो जुलाई को होने की संभावना है. मालूम रहे कि नदिया के तेहट्ट इलाके में रहमानिया मिशन के एक छात्र के लापता होने और उसकी मौत पर काफी हंगामा हुआ था. मृतक की मां का कहना है कि उसके बेटे की हत्या की गयी है, लेकिन पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >