भाजपा ही कर सकती है देश का भला : अग्निमित्रा पाल

मेदिनीपुर से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल पहुंची

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर के केशियारी के झाड़ेश्वरपुर गांव में आयोजित बासुली मेला में शनिवार को मेदिनीपुर से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल पहुंची. इस दौरान उन्होंने लोगों से बात की और उनकी समस्याओं के बारे में जाना. उन्होंने इस दौरान इंडिया गठबंधन पर जम कर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि परिवारतंत्र को ध्यान में रख कर इंडिया गठबंधन बना है, जिसका लाभ केवल उनके परिजनों को ही मिले. गठबंधन से जनता को कोई लाभ होने वाला नहीं है. देश का विकास केवल भाजपा ही कर सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. विकास कार्यों में तेजी आयी है. जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और हम फिर केंद्र में सरकार बनायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >