सड़क दुर्घटना में एक की मौत

पुलिस ने मृत व्यक्ति का नाम भरत मंडल (49) बताया है.

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना इलाके के रथतला के पास लिंक रोड पर प्रातः भ्रमण पर निकले एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी थी. पुलिस ने मृत व्यक्ति का नाम भरत मंडल (49) बताया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि मृतक थाना क्षेत्र के आम बागान इलाके का रहने वाला था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >