कोलकाता स्टेशन से बीयर के साथ एक अरेस्ट

कोलकाता स्टेशन से बीयर के साथ एक अरेस्ट

कोलकाता. आरपीएफ पोस्ट कोलकाता के आइपीएफ मनोज कुमार के नेतृत्व में एएसआइ राम अवध यादव, ए/डब्ल्यू एचसी राजू पंडित, एसआइ मकरध्वज सिंह और एसआइ मनीष कुमार ने शुक्रवार सुबह 10.30 बजे से कोलकाता टर्मिनल रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में अभियान चलाया. इस दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध तरीके से पॉली और पीठ बैग में कुछ भारी सामान लेकर स्टेशन की ओर जाते दिखा. जब उसे रोककर उसके बैगों की तलाशी ली गयी, तो उसमें बीयर के 60 बोतलें (500 एमएल) पाये गये. जब्त बीयर की कीमत 6300 बतायी जा रही है. आरोपी की पहचान राजू कुमार (35) के रूप में हुई है. वह बिहार के समस्तीपुर जिले के वारिशनगर थाना क्षेत्र का रहनेवाला है. आरोपी ने बताया कि वह बियर को बरौनी (बिहार) ले जा रहा था. आरपीएफ ने उसे हिरासत में ले लिया है. उसकी कोलकाता स्थित आरजीकर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी. इसके बाद जब्त बीयर और आरोपी को आरपीएफ ने कोलकाता जीआरपी के हवाले कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >