बाइक चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

निमता थाने की पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. साथ ही उसके पास में चोरी की बाइक भी बरामद की है.

बैरकपुर. निमता थाने की पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. साथ ही उसके पास में चोरी की बाइक भी बरामद की है. गिरफ्तार आरोपी का नाम राजा दास बताया गया है. पुलिस के अनुसार, निमता थाना क्षेत्र के केके रामदास रोड निवासी कार्तिक घोष ने 13 मई को बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करायी थी.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की. मिली जानकारी के आधार पर बुधवार रात पुलिस ने गोलबागान इलाके में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से बाइक बरामद कर ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >