महिला डांस कलाकारों को पीटने के आरोप में एक गिरफ्तार

पश्चिम मेदिनीपुर के पिंगला थाना अंतर्गत बड़िशा गांव में एक क्लब के सदस्यों ने होली मिलन का आयोजन किया था, जिसमें नृत्य कार्यक्रम का भी आयोजन था.

– क्लब के सदस्यों ने महिला कलाकारों को अश्लील नृत्य करने को कहा, नहीं करने पर मारपीट का आरोप

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर के पिंगला थाना अंतर्गत बड़िशा गांव में एक क्लब के सदस्यों ने होली मिलन का आयोजन किया था, जिसमें नृत्य कार्यक्रम का भी आयोजन था. डांस ग्रुप की महिला कलाकारों को क्लब के सदस्यों ने अश्लील नृत्य कराने की कोशिश की, जिससे इनकार करने पर क्लब के सदस्य भड़क गये और महिला कलाकारों को पीट दिया. जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. पीड़िताओं ने घटना के खिलाफ पिंगला थाने के सामने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन कर दिया और एक ज्ञापन भी सौंपा.

पीड़िताओं का कहना है कि वे कला प्रेमी हैं. नृत्य कर लोगों का मनोरंजन करना उनका पेशा है और इसी से उनकी रोजी-रोटी चलती है. हमलोगों ने न कभी अश्लील नृत्य किया है और न ही अश्लील नृत्य को बढ़ावा. उन्होंने आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >