दो परिवारों के बीच मारपीट महिला सहित नौ घायल

हावड़ा डोमजूर थाना अंतर्गत बांकड़ा के जमादारपाड़ा में दो परिवारों के बीच हुई मारपीट में महिला सहित नौ लोग घायल हो गये.

संवाददाता, हावड़ा

डोमजूर थाना अंतर्गत बांकड़ा के जमादारपाड़ा में दो परिवारों के बीच हुई मारपीट में महिला सहित नौ लोग घायल हो गये. घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की. जानकारी के अनुसार, घर के सामने बाइक रखने और कूड़ा फेंकने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. सोमवार दोपहर को इसी मुद्दे पर दोनों परिवार के सदस्य आपस में उलझ गये. कुछ ही देर बाद डंडा और बांस से एक-दूसरे पर हमला शुरू कर दिया. मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है. खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >