पाकिस्तान के लिए जासूसी के मामले में एनआइए ने दो व्यवसायियों को किया तलब

एनआइए ने अब इकबालपुर और खिदिरपुर इलाके के दो व्यवसायियों को पूछताछ के लिए तलब किया है.

संवाददाता, कोलकाता

पाकिस्तान के लिए जासूसी और टेरर फंडिंग से जुड़े एक मामले की जांच कर रहे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) ने गत शनिवार को पश्चिम बंगाल सहित देश के आठ राज्यों में लगभग 15 स्थानों पर छापेमारी की थी. इस अभियान के दौरान कुछ डिजिटल उपकरण, वित्तीय लेन-देन से संबंधित दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामान जब्त किये गये थे.

सूत्रों के अनुसार, एनआइए ने अब इकबालपुर और खिदिरपुर इलाके के दो व्यवसायियों को पूछताछ के लिए तलब किया है. उन्हें सोमवार को कोलकाता स्थित एनआइए कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है. एनआइए ने कोलकाता में इकबालपुर, तपसिया, मोमिनपुर, पार्क सर्कस, अलीपुर और बेनियापुकुर जैसे क्षेत्रों में छापेमारी की थी, जो इस व्यापक जांच का हिस्सा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >