New Jalpaiguri Railway Station: न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, मिलेगी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी

New Jalpaiguri Railway Station: पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन का बहुत जल्द कायाकल्प होने वाला है. इसे वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस किया जाएगा.

New Jalpaiguri Railway Station: न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा. इसको लेकर काम जारी है .भारतीय रेलवे की पहल के तहत इसे अपग्रेड किया जाएगा.

पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

हिमालयन हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म डेवलपमेंट नेटवर्क के सचिव सम्राट सान्याल ने न्यूज एजेंसी ANI के साथ बातचीत में कहा, “कार्य प्रगति पर है और हमें खुशी है कि पूर्वोत्तर रेलवे के सबसे महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक को बेहतरीन सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जा रहा है. हमें उम्मीद है कि काम जल्द ही पूरा हो जाएगा, क्योंकि हर काम की एक समय सीमा होती है… इस अपग्रेड से पर्यटकों को मदद मिलेगी और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. हमें यह भी उम्मीद है कि निर्माण पूरा होने के बाद, पश्चिमी और दक्षिणी भारत के लिए बेहतर कनेक्टिविटी के लिए और अधिक ट्रेनें उपलब्ध कराई जाएंगी.”

न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन की क्या है खासियत

न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में स्थित है. यह पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार डिवीजन में आता है. यह उत्तरी बंगाल का सबसे बड़ा और व्यस्त रेलवे जंक्शन है. इस रेलवे स्टेशन में ब्रॉड गेज और नैरो गेज दोनों है. इस स्टेशन को 1960 में बनाया गया था.

यह भी पढ़ें: Video: महाकुंभ जाने के लिए पटना जंक्शन पर हुजूम देखिए, खिड़की-टॉयलेट सब पैक, रोने लगे यात्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >