पश्चिम बंगाल : संदेशखाली जा रहे नौशाद सिद्दीकी को साइंस सिटी के समीप पुलिस ने किया गिरफ्तार

आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी को पुलिस ने साइंस सिटी के पास रोका. तीखी बहस के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक विधायक को धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संकटग्रस्त संदेशखाली जा रहे आईएसएफ के विधायक नौसाद सिद्दीकी (Nawsad Siddique) को यहां साइंस सिटी इलाके के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि सिद्दीकी को निवारक कानूनों के तहत गिरफ्तार किया गया है.जिला प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए संदेशखाली के संवेदनशील इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. सिद्दीकी ने संवाददाताओं से कहा, “मुझे नहीं पता कि उन्होंने मुझे क्यों गिरफ्तार किया है. यह संदेशखाली से कई किलोमीटर दूर है. मैं संदेशखाली के ग्रामीणों से मिलने के लिए वहां जा रहा था. मैंने कोई नियम या कानून नहीं तोड़ा.

आईएसएफ विधायक को लालबाजार में कोलकाता पुलिस मुख्यालय ले जाया गया

सिद्दीकी ने कहा कि उनकी संदेशखाली में दो कार्यक्रम आयोजित करने की योजना थी.आईएसएफ विधायक को लालबाजार में कोलकाता पुलिस मुख्यालय ले जाया गया. विधायक ने पूछा, लेकिन संदेशखाली से लगभग 62 किमी दूर धारा 144 का उल्लंघन करना कैसे संभव है. राज्य के दो मंत्रियों पार्थ भौमिक और सुजीत बसु को संदेशखाली जाने से क्यों नहीं रोका गया. पुलिस के साथ तीखी बहस के बाद आईएसएफ विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक विधायक को धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

संदेशखाली हिंसा पर ममता बनर्जी के बाद अभिषेक बनर्जी ने भी तोड़ी चुप्पी, कहा- शेख शाहजहां को नहीं बचा रही टीएमसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >