Mamta Banerjee: आप बंगाल,बिहार,ओडिशा पर कब्जा करेंगे और हम बैठकर लॉलीपॉप खाते रहेंगे? बांग्लादेशी नेताओं के बयान पर भड़कीं ममता बनर्जी

Mamta Banerjee: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी नेताओं के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी हैं. उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि आप बिहार, बंगाल और ओडिशा पर कब्जा करने आएंगे और हम लॉलीपॉप खाते रहेंगे.

Mamta Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ बांग्लादेशी नेताओं के भड़काऊ बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी हैं. ममता ने कहा कि आप कब्जा करने आएंगे और हम लॉलीपॉप खाते रहेंगे. बता दें, हाल में ही बांग्लादेश के कुछ नेताओं की ओर से बयान आया था कि बंगाल, बिहार और ओडिशा पर बांग्लादेश कब्जा कर सकता है. ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी नेताओं के बयानों को खारिज करते हुए इसे बेतुका करार दिया है.

भड़काऊ बयान पर कड़ी आपत्ति

मुख्यमंत्री राज्य विधानसभा में बांग्लादेश के पूर्व सैनिकों और नेताओं के बंगाल, बिहार और ओडिशा पर कब्जा करने वाले भड़काऊ बयान पर कड़ी आपत्ति भी जतायी. बनर्जी ने कहा कि जब बाहरी शक्तियां भारत की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करेंगी तो ‘क्या हम बैठकर लॉलीपॉप खाते रहेंगे. मुख्यमंत्री ने लोगों से शांत रहने और बांग्लादेश में दिये गये बयानों से आक्रोशित न होने का आग्रह किया और कहा कि पश्चिम बंगाल हमेशा मामले में केंद्र के फैसले के साथ खड़ा रहेगा.

कब्जे वाला बयान बेतुका- ममता बनर्जी

गौरतलब है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने हाल ही में ढाका में एक जनसभा में कहा कि बंगाल, बिहार और ओडिशा पर देश का वैध दावा है. उन्होंने कोलकाता पर भी कब्जा करने की बात कही थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य में यहां तक कि इमामों ने भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर टिप्पणियों और हमलों की निंदा की है. हिंदुओं, मुसलमानों और सभी अन्य समुदायों की रगों में एक ही खून बहता है. हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पश्चिम बंगाल में स्थिति को खराब करने वाला कुछ भी न हो.

लोगों से संयम बनाए रखने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा पश्चिम बंगाल देश का पहला राज्य है जहां जाति, पंथ या समुदाय से ऊपर उठकर लोगों ने बांग्लादेश की स्थिति के खिलाफ सामूहिक विरोध प्रदर्शन किया. बनर्जी ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों सहित सभी से ऐसा कुछ भी न करने को कहा जिससे स्थिति और बिगड़े. साथ ही उन्होंने मीडिया से भी पड़ोसी देश की स्थिति पर टिप्पणी करते समय जिम्मेदारी से काम करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल कोई उत्तर प्रदेश नहीं है कि हम आपके प्रसारण पर प्रतिबंध लगा देंगे. लेकिन,पश्चिम बंगाल और उसके लोगों के हित में जिम्मेदारी से काम करें. अगर यहां कोई समस्या पैदा होती है, तो क्या इसका असर आप पर नहीं पड़ेगा ? इसी तरह, अगर बांग्लादेश में स्थिति खराब होती है, तो इसका असर वहां हमारे रिश्तेदारों और दोस्तों पर पड़ेगा. इसलिए कृपया स्थिति पर टिप्पणी करते समय संयम बनाये रखें.

केंद्र के दिशा-निर्देशों का पालन करेगी TMC- ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार और पार्टी तृणमूल कांग्रेस विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करेगी और बिना बताए कुछ नहीं बोलेगी. उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच सचिव स्तर की बातचीत हुई है. हमें नतीजे का इंतजार करना चाहिए. हम जिम्मेदार नागरिक हैं. हमारा देश एकजुट है. सीएम बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार की कुछ नीतियां हैं. बांग्लादेश की स्थिति पर कदम उठाना उनके अधिकार क्षेत्र में है. बांग्लादेश के पीड़ित और शोषित कई लोग बंगाल में प्रवेश करना चाह रहे हैं.लेकिन उन्हें प्रवेश की अनुमति मिलेगी या नहीं यह केंद्र का मामला है. लेकिन जिनके पास थोड़ा बहुत पैसा है, वे हवाई जहाज से भारत तो आ ही रहे हैं न. लेकिन जिनके पास कुछ नहीं है वे नहीं आ पा रहे है. उन्होंने कहा बांग्लादेश की राजनीति के बारे में कहने को कुछ नहीं है. पर भारत की संप्रभुता की रक्षा की जाएगी.

Also Read: Dausa Borewell Rescue: 5 साल के मासूम को बचाने की जद्दोजहद जारी, 27 घंटे बीते, बड़ी चुनौती बन रही बोरवेल की गहराई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >