महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद ममता बनर्जी का बदल रहा मन! द्रौपदी मुर्मू की जीत पर कहीं बड़ी बात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने एक बयान में कहा कि द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने से पहले भाजपा विपक्ष के साथ चर्चा कर ली होती, तो विपक्षी पार्टियां उनका समर्थन करने पर विचार कर सकते थे.

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 2, 2022 11:49 AM

नई दिल्ली : महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी का मन अब राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारों की जीत को लेकर शायद बदलने लगा है. हालांकि, टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी ने ही विपक्ष के साझा उम्मीदवार के तौर पर यशवंत सिन्हा के नाम का प्रस्ताव किया था. इसके बाद विपक्षी नेताओं की दूसरे दौर की बैठक में उनकी उम्मीदवारी तय की गई, लेकिन महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद एकनाथ शिंदे के बाद मुख्यमंत्री बनने और भाजपा का सत्ता में शामिल होने के बाद जीत को लेकर उनकी धारणा बदलती जा रही है. एक बयान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद एनडीए की स्थिति मजबूत हुई है और ऐसे में द्रौपदी मुर्मू के जीतने के बेहतर मौके हैं.

द्रौपदी मुर्मू के जीतने के आसार अधिक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने एक बयान में कहा कि द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने से पहले भाजपा विपक्ष के साथ चर्चा कर ली होती, तो विपक्षी पार्टियां उनका समर्थन करने पर विचार कर सकते थे. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक हालातों और सत्ता में परिवर्तन होने के बाद एनडीए मजबूत हुआ है. ऐसे में 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले मतदान में द्रौपदी मुर्मू के जीतने की संभावना अधिक है.

चुनाव में विपक्ष का साथ देंगी ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सुझाव मांगा होता, तो हम भी व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए उनके नाम पर विचार कर सकते थे. हालांकि, उन्होंने दावा किया है कि वह राष्ट्रपति चुनाव में बदलते वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य के बावजूद विपक्षी पार्टियों के फैसलों के अनुसार चलेंगी. कांग्रेस और टीएमसी सहित गैर-भाजपा दलों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामित किया है.

Also Read: महाराष्ट्र की नई सरकार पर उद्धव ठाकरे का हमला, कहा- अगर वादा पूरा किया होता तो आज
‍BJP का सीएम होता

द्रौपदी मुर्मू ने चंडीगढ़ में हरियाणा विधायकों से की मुलाकात

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के भाजपा-जजपा विधायकों तथा सांसदों से मुलाकात कीं. वह 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार अभियान के सिलसिले में चंडीगढ़ गई थीं. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष ओपी धनखड़ और भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने यहां हरियाणा भवन में मुर्मू का स्वागत किया. अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, राज्य के कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version