ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

कोलकाता में ईद-उल-फितर के मौके पर रेड रोड पर नमाज के बाद सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों के नाम SIR से हटाए गए हैं. इसके खिलाफ वह कोलकाता से दिल्ली तक के कोर्ट गईं. नीचे पढ़ें उन्होंने और क्या कहा.

ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों के अधिकार सुरक्षित रहने चाहिए. मैं हर वर्ग, हर समुदाय के साथ खड़ी हूं. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं. अपने हक के लिए लड़ते रहेंगे.

साथ ही बंगाल की सीएम ने बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुछ लोग पैसे लेकर वोट बांटने की कोशिश कर रहे हैं. हम बीजेपी को आपके मतदान का अधिकार छीनने नहीं देंगे. हम अंत तक लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए.

भीड़ को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है. वह यहीं नहीं रुकीं. आगे उन्होंने कहा कि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है. एक लाइन उन्होंने और कहा- खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले, खुदा बंदे से खुद पूछे, बता तेरी रजा क्या है.

यह भी पढ़ें : बंगाल चुनाव: जादवपुर में अभिषेक बनर्जी के संदेश पर हंगामा, पार्टी के तीन पार्षदों ने दे दी ये धमकी

बंगाल में मुस्लिम आबादी करीब 30 प्रतिशत

रेड रोड पर हर साल होने वाला ईद का यह बड़ा कार्यक्रम पूर्वी भारत के सबसे बड़े आयोजनों में गिना जाता है. चुनाव के समय यह एक तरह से राजनीतिक मंच भी बन जाता है, जहां अलग-अलग पार्टियां बड़ी संख्या में मुस्लिम वोटरों तक पहुंचने की कोशिश करती हैं. राज्य में मुस्लिम आबादी करीब 30 प्रतिशत है, इसलिए यह कार्यक्रम काफी अहम माना जाता है.

23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे बंगाल में

इस साल इस आयोजन का राजनीतिक महत्व और बढ़ गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है. वहीं बीजेपी 2019 लोकसभा और 2021 विधानसभा चुनाव में मिली बढ़त को और मजबूत करने में जुटी हुई है. बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और 4 मई को परिणाम आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >