बंगाल में हिंदू जागे, तो डर गईं ममता बनर्जी, रामनवमी पर छुट्टी देने के लिए हुईं मजबूर : शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकरी ने फिर तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया है. कहा कि बंगाल में हिंदू जागे, तो ममता बनर्जी डर गईं. उन्हें रामनवमी पर छुट्टी की घोषणा करनी पड़ी.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकरी ने फिर तृणमूल सुप्रीमो व सीएम ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया है. ब्रिगेड सभा में तृणमूल कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी किये जाने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए श्री अधिकारी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा. कहा कि बंगाल में हिंदू जागे, तो ममता बनर्जी डर गईं. उन्हें रामनवमी पर छुट्टी की घोषणा करनी पड़ी.

तृणमूल कांग्रेस की लिस्ट पर शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के जागने से ममता बनर्जी भयभीत हो गयीं हैं. इसलिए राज्य सरकार को रामनवमी पर छुट्टी देने के लिए मजबूर होना पड़ा. चुनाव के तारीखों की घोषणा से पहले तृणमूल कांग्रेस के द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी किये जाने पर भी शुभेंदु अधिकारी ने तंज कसा.

भाजपा की नकल कर रही है तृणमूल कांग्रेस

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नकल करते हुए चुनाव की तारीखों की संभावित घोषणा से पहले उम्मीदवारों की सूची जारी की है. रविवार को तृणमूल उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद उत्तर 24 परगना के नैजाट में पत्रकारों से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल उम्मीदवारों को कंपनी का कर्मचारी बताकर उनका मजाक भी उड़ाया था.

Also Read : संदेशखाली रो रहा है, जल रहा है और ममता बनर्जी हंस रहीं हैं, तृणमूल सरकार को उखाड़ फेंकना होगा : शुभेंदु अधिकारी

बहरमपुर में तीसरे नंबर पर रहेंगे अधीर रंजन चौधरी

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अब भाजपा की नकल कर रही है. इसका कोई लाभ उसको नहीं होने वाला है. तृणमूल कांग्रेस की ओर से देवांशु भट्टाचार्य को तमलूक से टिकट दिये जाने पर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हम उन्हें तीन लाख वोट से ज्यादा से हरायेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि बहरमपुर में भाजपा उम्मीदवार डॉ निर्मल साहा जीत रहे हैं. अधीर रंजन चौधरी तीसरे स्थान पर रहेंगे.

Also Read : Lok Sabha Election: TMC ने बर्दवान पूर्व से डॉ शर्मिला सरकार‍ व दुर्गापुर बर्दवान से कीर्ति आजाद को बनाया उम्मीदवार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >