सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

भद्रेश्वर थाना क्षेत्र के धीतारा इलाके में रविवार दोपहर बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.

प्रतिनिधि, हुगली

भद्रेश्वर थाना क्षेत्र के धीतारा इलाके में रविवार दोपहर बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान अमित कुमार दास (27) के रूप में हुई है, वह चांपदानी के एसएम बाइक लेन का निवासी था. प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार में आ रही कार से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित की घटनास्थल पर ही जान चली गयी, जबकि उसके दोनों साथी घायल अवस्था में गिर पड़े. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत चंदननगर सब-डिविजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलते ही वाइस-चेयरमैन विनय कुमार मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी. उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >