ट्रक के धक्के से युवक की मौत

सड़क पर शव रख ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना थाना अंतर्गत रामजीवनपुर इलाके में चंद्रकोना-आरामबाग मुख्य सड़क पर एक ट्रक के धक्के से एक युवक की मौत हो गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख प्रदर्शन किया. इससे इलाके की यातायात बाधित हुई. जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा कर स्थिति सामान्य की. इसके बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गयी है. मृतक का नाम शमीम अख्तर (22) है. वह चंद्रकोना के कालापाट इलाके का निवासी था. जानकारी के अनुसार, युवक मोटरसाइकिल से इलाके से गुजर रहा था. इस दौरान एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गयी. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >