विदेशी युवती के साथ मारपीट के आरोप में युवक गिरफ्तार

नदिया जिला के नवद्वीप थाना क्षेत्र में विदेशी युवती के साथ मारपीट करने के आरोप एक युवक गिरफ्तार किया गया है.

कल्याणी. नदिया जिला के नवद्वीप थाना क्षेत्र में विदेशी युवती के साथ मारपीट करने के आरोप एक युवक गिरफ्तार किया गया है. नवद्वीप थाने की पुलिस ने तेहट्ट थाना क्षेत्र में आपदार शेख को गिरफ्तार किया है. नवद्वीप थाने की पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह एक विदेशी युवती के साथ आपदार शेख का परिचय हुआ. आरोप है कि युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म और मारपीट की. युवती ने नवद्वीप थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत के आधार पर नवद्वीप थाने की पुलिस ने तेहट्ट क्षेत्र से युवक को गिरफ्तार किया.

गुरुवार दोपहर में नवद्वीप थाना पुलिस ने आरोपी को नवद्वीप महकमा अदालत में पेश किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >