शुक्रवार तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट

माॅनसून व चक्रवात के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक राज्य के लगभग सभी जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी.

कोलकाता. माॅनसून व चक्रवात के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक राज्य के लगभग सभी जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी. कुछ जिलों में भारी बारिश का भी अनुमान है. बुधवार को कोलकाता समेत राज्य के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. अलीपुर मौसम विभाग ने मंगलवार को एक विशेष बुलेटिन जारी कर बताया कि कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में अगले शुक्रवार तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के साथ-साथ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. बुधवार को कोलकाता समेत सभी दक्षिणी जिलों में गरज के साथ बारिश का अनुमान है. हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नदिया में भारी (7 से 11 सेमी) बारिश की संभावना है. गुरुवार को दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद में भारी बारिश हो सकती है. शुक्रवार को पुरुलिया में भारी बारिश की संभावना है. शेष जिलों में छिटपुट बारिश जारी रहेगी. अगले सोमवार तक सभी दक्षिण बंगाल में छिटपुट बारिश का अनुमान है. अगले कुछ दिनों में दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है. हवा में जलवाष्प की मात्रा अधिक होने के कारण उमस बढ़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >