दुनिया के 10 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में भारत के 2, दोनों बंगाल में

World Busiest Train Stations: ग्लोबल रिपोर्ट में दुनिया के 10 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों की सूची जारी की गयी. जापान के बाहर हावड़ा जंक्शन बना दुनिया का सबसे व्यस्त स्टेशन, सियालदह ने टोक्यो स्टेशन को पछाड़ा. यहां देखें विश्व के सबसे व्यस्त 10 स्टेशनों की लिस्ट.

दुनिया के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों (Busiest Railway Stations in the World) की ताजा वैश्विक रैंकिंग में पश्चिम बंगाल और कोलकाता ने इतिहास रच दिया है. वैश्विक यात्री आंकड़ों (Annual Passenger Traffic) के आधार पर जारी की गयी दुनिया के 10 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों की सूची में कोलकाता के 2 प्रमुख रेलवे टर्मिनल हावड़ा (Howrah Station) और सियालदह (Sealdah Station) ने टॉप-10 में जगह बनायी है. इस सूची में जापान के स्टेशनों का वर्चस्व रहा, लेकिन जापान के बाहर पूरी दुनिया में पश्चिम बंगाल का हावड़ा जंक्शन सबसे व्यस्त स्टेशन बनकर उभरा.

हावड़ा दुनिया में 6ठा और जापान के बाहर नंबर-1 व्यस्त स्टेशन

ग्लोबल रिपोर्ट के अनुसार, हावड़ा रेलवे स्टेशन सालाना 54.7 करोड़ (547 मिलियन) यात्रियों को संभालता है. इसके साथ ही यह दुनिया का छठा सबसे व्यस्त स्टेशन बन गया है. वर्ष 1854 में स्थापित 23 प्लेटफॉर्मों वाला यह ऐतिहासिक टर्मिनल पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रेलवे का मुख्य केंद्र है. जापान के स्टेशनों को छोड़ दें, तो पूरे विश्व में कोई भी रेलवे स्टेशन यात्री की संख्या के मामले में हावड़ा के बराबर नहीं है.

ये भी पढ़ें: हावड़ा में 60 घंटे का मेगा ब्लॉक : आज ही जान लें न्यू कॉम्प्लेक्स से चलने वाली 53 ट्रेनें कहां से चलेंगीं

सियालदह 8वें स्थान पर, टोक्यो स्टेशन को भी छोड़ा पीछे

पश्चिम बंगाल की लाइफलाइन माना जाने वाला सियालदह स्टेशन इस सूची में 8वें स्थान पर है. सियालदह स्टेशन से सालाना लगभग 43.8 करोड़ (438 मिलियन) यात्री सफर करते हैं. 21 प्लेटफॉर्मों वाला यह स्टेशन दैनिक लोकल और उपनगरीय (Suburban) यात्रियों की लाइफलाइन है. हैरान करने वाली बात यह है कि सियालदह ने यात्रियों की वार्षिक संख्या में जापान के ऐतिहासिक टोक्यो स्टेशन (43.3 करोड़ यात्री) और नागोया स्टेशन (42.3 करोड़ यात्री) को भी पीछे छोड़ दिया है.

कोलकाता का सियालदह स्टेशन.

दुनिया के टॉप-10 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन

क्रमस्टेशनों के नामयात्री संख्या
1शिंजुकु स्टेशन (टोक्यो, जापान)116.4 करोड़
2शिबुया स्टेशन (टोक्यो, जापान)102.3 करोड़
3इकेबुकुरो स्टेशन (टोक्यो, जापान)84.3 करोड़
4ओसाका-उमेदा स्टेशन (ओसाका, जापान)75.0 करोड़
5योकोहामा स्टेशन (योकोहामा, जापान)71.1 करोड़
6हावड़ा स्टेशन (कोलकाता, पश्चिम बंगाल)54.7 करोड़
7किटा-सेनजू स्टेशन (टोक्यो, जापान)50.7 करोड़
8सियालदह स्टेशन (कोलकाता, पश्चिम बंगाल)43.8 करोड़
9टोक्यो स्टेशन (टोक्यो, जापान)43.3 करोड़
10नागोया स्टेशन (नागोया, जापान)42.3 करोड़

ये भी पढ़ें: हावड़ा स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 24 तैयार, दोपहर बाद रवाना होगी 26 डिब्बों वाली ट्रेन

पश्चिम बंगाल के लिए क्यों खास है यह उपलब्धि?

भारतीय रेलवे नेटवर्क में पश्चिम बंगाल की उपनगरीय और क्षेत्रीय रेल सेवाएं देश की सबसे घनी आबादी और आवाजाही को संभालती हैं. कोलकाता मेट्रो, लोकल ट्रेनों और लंबी दूरी की ट्रेनों के संगम से बने हावड़ा और सियालदह न केवल पश्चिम बंगाल, बल्कि पूरे पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के लिए संपर्क का मुख्य द्वार हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >