श्रमिक का शव फंदे से लटकता पाया गया

मृतक की बेटी ने बताया कि कुछ साल पहले उनकी शादी जामुड़िया के इकड़ा इलाके में हुई थी.

अंडाल. अंडाल थाना क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर कोलियरी एनएचएस आवास से मंगलवार को कृष्णा माझी (41) नामक कर्मी का शव बरामद किया गया. उसके गले में फंदा लगा था. सूचना मिलने पर अंडाल थाने की उखड़ा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को बरामद कर चौकी ले जाया गया. मृतक की बेटी ने बताया कि कुछ साल पहले उनकी शादी जामुड़िया के इकड़ा इलाके में हुई थी. उनके पिता और मां उनके आवास में रहते थे. पिता बीमार थे और इलाज चल रहा था. पिता ने मां को कुछ जरूरी दवाइयां लाने के लिए आसनसोल स्थित चंदा श्रीपल्ली भेजा था. मां के घर से चले जाने के कारण पिता घर में अकेले थे. सुबह घर के एक पड़ोसी ने फोन कर मां को घटना की जानकारी दी. खबर पाकर वह आईं तो देखा कि पिता का शव फंदे से लटक रहा था. कृष्णा मांझी ड्यूटी पर बेल्ट पहनकर काम पर जाते थे. उनके गले में वही बेल्ट बंधी हुई थी. बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >