सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

बैरकपुर कल्याणी एक्सप्रेस-वे पर रविवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी.

बैरकपुर. बैरकपुर कल्याणी एक्सप्रेस-वे पर रविवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, नैहाटी निवासी तपन कुमार शील अपनी पत्नी सीमा शील को लेकर बाइक से बैरकपुर के बाबनपुर इलाके में एक समारोह में शामिल होकर वहां से लौट रहे थे. बैरकपुर कल्याणी एक्सप्रेस-वे से नैहाटी स्थित घर लौटने के दौरान ब्रेक लगाते समय ही बाइक से पत्नी छिटक कर गिर गयी. उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आयीं. उन्हें बैरकपुर के डॉ बीएन बोस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >