नौकरी के नाम पर महिला से एक लाख रुपये की ठगी

आमडांगा में एक भाजपा नेता को नौकरी दिलाने के बहाने पार्टी से ही जुड़ी एक महिला नेता से एक लाख की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

प्रतिनिधि, बारासात.

आमडांगा में एक भाजपा नेता को नौकरी दिलाने के बहाने पार्टी से ही जुड़ी एक महिला नेता से एक लाख की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने हावड़ा के मानिकपुर से आरोपी भाजपा नेता हरियम वाल्मीकि को दबोच लिया है. पुलिस के अनुसार, हरियम वाल्मीकि हावड़ा के सांकराइल थाना क्षेत्र के मानिकपुर का रहने वाला है. उसकी मुलाकात आमडांगा की एक भाजपा नेता से हुई थी. बताया जा रहा है कि महिला भाजपा के एससी सेल की राज्य कमेटी की सदस्य है. आरोप है कि हरियम ने महिला को नौकरी का प्रस्ताव दिया और इसके लिए उससे एक लाख रुपये की मांग की. महिला ने उसे पैसे दे दिए, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी न तो उसे नौकरी मिली और न ही उसके पैसे वापस किये गये. इसके बाद महिला ने छह जून को आमडांगा थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करायी. पुलिस हरियम की तलाश कर रही थी और शनिवार रात उसे हावड़ा के मानिकपुर से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >