बंगाल के कूचबिहार में बीच सड़क पर महिला को जिंदा जलाया, आरोपित पति गिरफ्तार

Cooch Behar :घटना रात 9 बजे से 9:30 बजे के बीच की बतायी जा रही है. मौके पर ही महिला की मौत हो गई. महिला किराए के मकान में रहती थी. पति कभी-कभी उसके साथ रहने आता था.

Cooch Behar : कूच बिहार: कूच बिहार शहर के बख्शीबारी इलाके में एक महिला को उसके पति ने बीच सड़क पर पेट्रोल डाल कर जिंदा जला दिया. महिला चीख रही थी, लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आया. आग की लपटों में महिला काफी देर तक तड़पती रही. अंतत: मौके पर ही महिला की मौत हो गयी. इस दौरान पति भी बाग से बुरी तरह झुलस गया है और वो भी मौत से जूझ रहा है. यह घटना रात 9 से 9:30 बजे के बीच की है. मृतक महिला का नाम चंदा रॉय है. उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है. वह पेशे से नर्स है.

आरोपित पति गिरफ्तार

सूचना मिलते ही कूच बिहार कोतवाली पुलिस स्टेशन की पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव बरामद किया. पुलिस के अनुसार मृतक महिला के पति का नाम रंजीत रॉय है और वह पेशे से ड्राइवर है. रंजीत रॉय को झुलसे अवस्था में कूच बिहार के भावल मोड़ के पास टोल गेट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. मामले की छानबीन चल रही है. यह हादसा पति-पत्नी के बीच जारी विवाद के कारण हुई थी या इसके पीछे कोई और कारण था? पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पड़ोसी ने बतायी क्या दिखा

घर के मालिक ने बताया कि पति-पत्नी के बीच काफी दिनों से विवाद था. विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस स्टेशन तक पहुंच चुका था. विवाद के कारण दोनों में झड़प हुआ करती थी. आग पति से लगाया या महिला ने खुद आत्मदाह का फैसला किया, यह किसी ने नहीं देखा. लेकिन वहां मौजूद पति ने उसे बचाने की कोई कोशिश नहीं की. पड़ोसी रूमा दत्ता ने कहा- मैं घर के अंदर थी. उसी समय मैंने एक महिला के चीखने की आवाज़ सुनी. जब मैं बाहर आयी तो मैंने किसी को भागते हुए देखा. उनके पीछे आग लगी हुई थी. फिर उन्होंने अपनी टी-शर्ट उतारी और भाग गए. बाद में मैंने बालकनी पर आग जलती देखी.

Also Read: कोलकाता के गंगासागर इलाके में सुबह सुबह फायरिंग, भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >