दिसंबर में शीतकालीन सत्र की संभावना कम, एसआइआर में व्यस्त हैं विधायक

चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद मंगलवार को पहली संशोधित ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है, लेकिन राजनीतिक दलों की व्यस्तता अभी खत्म नहीं हुई है.

संवाददाता, कोलकाता

चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद मंगलवार को पहली संशोधित ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है, लेकिन राजनीतिक दलों की व्यस्तता अभी खत्म नहीं हुई है. इसका साफ असर विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर दिख रहा है. अब यह माना जा रहा है कि दिसंबर में विधानसभा का शीतकालीन सत्र संभव नहीं हो पायेगा. विधानसभा सचिवालय के एक सूत्र ने बताया कि चूंकि क्रिसमस की छुट्टियां नजदीक आ रही हैं, इसलिए फिलहाल शीतकालीन सत्र बुलाने का कोई अवसर नहीं दिख रहा है.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को एलन पार्क में क्रिसमस फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगी. इस बारे में विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी का कहना है कि यदि राज्य सरकार के पास कोई बिजनेस होगा, तो मुझे विधानसभा का सत्र बुलाना पड़ेगा. लेकिन अभी तक राज्य सरकार की ओर से कोई मैसेज नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों के विधायक इस समय एसआइआर की वजह से व्यस्त हैं.

उत्तर बंगाल के कुछ विधायकों ने मुझसे अनुरोध किया है कि इस समय सत्र नहीं बुलायें. वे ठीक तरह से सत्र में शामिल नहीं हो पायेंगे. एसआइआर का काम भी वह नहीं कर पायेंगे. पिछली बार सितंबर महीने में तीन दिनों के लिए सत्र हुआ था. सचिवालय के मुताबिक नये साल के जनवरी में थोड़े समय के लिए विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाया जा सकता है, जबकि कुछ का कहना है कि अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार को अंतरिम बजट पेश करना होगा, जो फरवरी में हो सकता है. लेकिन शीतकालीन सत्र कब होगा, यह अभी तक तय नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >