पति की प्रेमिका के घर पहुंच गयी पत्नी, हो गयी मारपीट

विवाहेत्तर संबंध होने की भनक लगते ही महिला अपने पति की प्रेमिका के घर जा धमकी और उसे मारपीट शुरू कर दी.

प्रतिनिधि, बनगांव उत्तर 24 परगना के बागदा के हेलेंचा के बाइचिडांगा निवासी सरोज विश्वास नामक एक व्यक्ति के साथ दक्षिण हेलेंचा की एक महिला के साथ विवाहेत्तर संबंध होने की भनक लगते ही महिला अपने पति की प्रेमिका के घर जा धमकी और उसे मारपीट शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक, सरोज की पत्नी को जब पता चला कि उसके पति का किसी गैर महिला से संबंध है, तो सरोज की पत्नी अन्य महिलाओं को साथ लेकर आरोपी महिला के घर पहुंची और वहां दोनों में मारपीट हो गयी. आरोप है कि आरोपी महिला के पति ने इस दौरान एक महिला की पिटाई कर दी. घटना को लेकर आरोपी महिला के पति भोम्बल रॉय के खिलाफ बागदा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >