देवराज चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद क्यों चर्चा में हैं अदिति मुंशी? पढ़ें, कीर्तन गायिका की इनसाइड स्टोरी

Who is Aditi Munshi: कीर्तन गायिका से राजनेता बनीं पूर्व टीएमसी विधायक अदिती मुंशी के पति देवराज चक्रवर्ती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबरन वसूली, सिंडिकेट से 1300 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित करने का लगा है आरोप. अदिती मुंशी भी इस मामले में बुरी तरह घिरती नजर आ रहीं हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Who is Aditi Munshi: पश्चिम बंगाल में एक हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी हुई है. राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कई दिनों की लुकाछिपी के बाद विधाननगर नगर निगम के पूर्व तृणमूल कांग्रेस (TMC) काउंसिलर देवराज चक्रवर्ती को पुरुलिया-झारखंड सीमा के पास एक रिसोर्ट से फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया.

देवराज पर सिंडिकेट राज चलाने समेत कई गंभीर आरोप

देवराज चक्रवर्ती पर बागुईहाटी इलाके में सिंडिकेट राज चलाने, प्रमोटरों से लाखों रुपए वसूलने और आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) अर्जित करने के आरोप हैं. इस गिरफ्तारी के बाद देवराज की पत्नी और मशहूर कीर्तन गायिका से राजनेता बनीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पूर्व विधायक अदिति मुंशी (Aditi Munshi) मीडिया और जांच एजेंसियों की नजरों में आ गयीं हैं.

कौन हैं अदिति मुंशी? संगीत से सियासत तक का सफर

कोलकाता के बागुईहाटी में जन्मीं अदिति मुंशी बंगाल के सांस्कृतिक और पारंपरिक संगीत जगत का जाना-पहचाना नाम हैं. बचपन से ही भक्ति संगीत और मुख्य रूप से कीर्तन (Kirtan) एवं पुरातन बांग्ला गानों के प्रति समर्पित अदिति ने इस विधा में महारत हासिल की. उन्होंने रवींद्र भारती विश्वविद्यालय से कीर्तन में बाकायदा डिग्री हासिल की है. संगीत रियल्टी शो से लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचने वाली अदिती मुंशी को टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी का करीबी माना जाता था.

ये भी पढ़ें: तृणमूल विधायक अदिति मुंशी के पति को सीबीआई ने किया तलब, विधानसभा चुनाव बाद हिंसा मामले में बड़ा एक्शन

2021 में शुरू की राजनीतिक पारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में तृणमूल कांग्रेस ने उनकी लोकप्रिय छवि को भुनाने के लिए उन्हें राजारहाट-गोपालपुर निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया. अदिति मुंशी ने चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की और विधायक बनीं. हालांकि, हालिया विधानसभा चुनाव में वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तरुणज्योति तिवारी से यह सीट हार गयीं.

100 करोड़ से 1,300 करोड़ की संपत्ति का दावा

कलकत्ता हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अदिति मुंशी और उनके पति देवराज चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ गयीं. भाजपा विधायक और वकील तरुणज्योति तिवारी की शिकायत पर विधाननगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. जांच एजेंसियों के अनुसार, चुनावी हलफनामे में दिखायी गयी आय और वास्तविक संपत्ति में भारी विसंगतियां हैं. शुरुआती शिकायतों में दंपती के पास 100 करोड़ की बेनामी और अघोषित संपत्ति होने का अनुमान था. अब गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेताओं का दावा है कि देवराज के पास लगभग 1,300 करोड़ रुपए की संपत्ति है.

क्या अदिति को भी थी पति के काले कारनामों की जानकारी?

इस हाई-प्रोफाइल केस में एसटीएफ और पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या पूर्व विधायक अदिति मुंशी को भी देवराज चक्रवर्ती के वसूली नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन की पूरी जानकारी थी? कई बेनामी संपत्तियों, उपहारों और वित्तीय लेन-देन में अदिति का नाम भी सामने आ रहा है. पुलिस इस मामले में अदिति मुंशी को भी पूछताछ के लिए तलब कर सकती है, जिससे आने वाले दिनों में उनकी मुश्किलें और बढ़ने की आशंका है.

ये भी पढ़ें: राजारहाट-गोपालपुर में तृणमूल की कीर्तन गायिका अदिति मुंशी से है भाजपा प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य का मुकाबला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >