West Bengal : कोलकाता के एल्यूमीनियम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां

West Bengal : लगभग पूरे इलाके में काला धुंआ छाया हुआ है. स्थानीय लोग तुरंत आग बुझाने में जुट गये. अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई.

West Bengal : पश्चिम बंगाल के तपसिया के एल्यूमीनियम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं. कई घंटे की मशक्क्त के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.गोदाम में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है. लेकिन प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है. 

आग बुझाने में जुटे स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने सुबह करीब साढ़े सात बजे एल्यूमीनियम उत्पादों के गोदाम से काला धुआं निकलते देखा. देखते ही देखते आग की लपटों ने लगभग पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. लगभग पूरे इलाके में काला धुंआ छाया हुआ है. स्थानीय लोग तुरंत आग बुझाने में जुट गये. अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई.इस बीच खबर मिलते ही एक-एक कर दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. हालांकि, एल्यूमीनियम उत्पादों का गोदाम काफी भीड़भाड़ वाले इलाके में है.

also Read : Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने डॉक्टरों को मिलने बुलाया, लेकिन नहीं हुई मुलाकात, जानें पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >