पीएम मोदी के जन्मदिन पर बंगाल मनायेगा ‘अन्नपूर्णा दिवस’, शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

Bengal Annapurna Diwas: 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर पश्चिम बंगाल में ‘अन्नपूर्णा दिवस’ मनाया जायेगा. कोलकाता में 1 लाख महिलाओं के साथ जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी. खुद किया ऐलान.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को ऐलान किया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूरे राज्य में ‘अन्नपूर्णा दिवस’ (Annapurna Diwas) मनाया जायेगा. कोलकाता के भवानीपुर क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विशेष दिन पर राज्य के सभी जिलों में अन्नपूर्णा भंडार योजना (Annapurna Bhandar Yojana) की महिला लाभार्थियों का महासम्मेलन आयोजित किया जायेगा.

कोलकाता में जुटेगी 1 लाख ‘अन्नपूर्णा’ की भीड़

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की कि 17 सितंबर को वह खुद कोलकाता में अन्नपूर्णा भंडार योजना की 1 लाख महिला लाभार्थियों के साथ विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और पीएम मोदी का जन्मदिन मनायेंगे. मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के पारदर्शी क्रियान्वयन के तहत लाखों पात्र महिलाओं के बैंक अकाउंट में 3,000 रुपए ट्रांसफर कर दी गयी है.

बचे हुए आवेदकों को सीएम का आश्वासन

अन्नपूर्णा योजना को लेकर महिलाओं के असंतोष और विरोध-प्रदर्शनों के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 जुलाई तक आवेदन करने वाली सभी योग्य महिलाओं को इस योजना में शामिल किया जायेगा. इतना ही नहीं, 25 से 30 लाख नयी पात्र महिलाओं को जोड़ने के लिए पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें: अन्नपूर्णा योजना का पैसा नहीं मिलने से भड़कीं पुरुलिया की महिलाएं, एसडीओ कार्यालय घेरा, रोड जाम

महिला सशक्तीकरण और पारदर्शी व्यवस्था पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शासनकाल में राजनीतिक पक्षपात के कारण बड़े पैमाने पर योग्य महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखा गया था. अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बिना किसी भेदभाव के हर पात्र महिला को ‘अन्नपूर्णा भंडार’ के तहत पैसे दे रही है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय विधायकों को निर्देश दिये कि जो महिलाएं तकनीक या ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग करने में असमर्थ हैं, उनकी मदद के लिए कैंप लगाये जायें और फॉर्म भरने में सहयोग किया जाये.

ये भी पढ़ें: 17 को मिलेंगे 'अन्नपूर्णा भंडार' के 3000 रुपए, जानें किसके खाते में आयेंगे पैसे, किसको करना होगा इंतजार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >