West Bengal : आखिर क्यों अनुब्रत मंडल की वापसी के बाद काजल शेख की बढ़ाई जा रही है सुरक्षा

West Bengal : अनुब्रत मंडल जिले में लौटने के बाद राजनीति में सक्रिय हो गए हैं. नेताओं से मुलाकात के साथ ही वह हर जगह काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं.

West Bengal : पश्चिम बंगाल के बीरभूम में अनुब्रत मंडल की वापसी के बाद काजल शेख की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक उन्हें वाई (Y) श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है. यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी सुरक्षा अचानक क्यों बढ़ाई जा रही है.

वापसी के बाद अनुब्रत मंडल हो गए हैं राजनीति में काफी सक्रिय

अनुब्रत मंडल जिले में लौटने के बाद राजनीति में सक्रिय हो गए हैं. नेताओं से मुलाकात के साथ ही वह हर जगह काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं. उनके लौटने के बाद पार्टी कार्यालय में जिले के नेताओं के साथ हुई बैठक में काजल शेख अनुपस्थित रहें. इसके अलावा गुरुवार को जिले में एक विजय सम्मिलनी के मंच पर अनुब्रत मंडल नजर आये. वहां काजल शेख नजर नहीं आये. इस मुद्दे पर राजनीतिक गलियारों में अटकलें भी शुरू हो गई हैं.

Also Read : WB BY-Election : सिताई विधानसभा उपचुनाव में रोमांचक हाे सकता है मुकाबला, यहां जानें पूरी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >