आज का मौसम : झारखंड के साइक्लोन से बदला बंगाल का मौसम, आईएमडी ने 3 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

पश्चिम बंगाल में मानसून ने जोर पकड़ लिया है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने 21 जुलाई के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है. जानें आपके जिले का मौसम कैसा रहेगा.

Aaj Ka Mausam 21 July: पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. इसके असर से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश और आंधी का दौर बना हुआ है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, अलीपुर (कोलकाता) ने बताया है कि मंगलवार (21 जुलाई) को बंगाल के दोनों हिस्सों (उत्तर और दक्षिण बंगाल) में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा.

झारखंड-बिहार से त्रिपुरा तक जा रही ट्रफ लाइन

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तरी झारखंड और उससे सटे बिहार के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वहां से त्रिपुरा तक जा रही ट्रफ लाइन के कारण मानसून की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं.आइए, जानते हैं कि बंगाल में आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) कैसा रहने वाला है.

उत्तर बंगाल के 3 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

उत्तर बंगाल के पहाड़ी और तराई वाले इलाकों में आज अधिकांश स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने कुछ खास जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है. कहा है कि जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और अलीपुरदुआर जिलों में आज एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (7 से 11 सेंटीमीटर) होने की प्रबल आशंका है. मालदा, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात (Thunderstorm and Lightning) हो सकता है. इसके लिए बाकायदा येलो अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम : उत्तर बंगाल में मूसलाधार वर्षा, दक्षिण बंगाल में आंधी-तूफान का अलर्ट

दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भू-स्खलन का खतरा

लगातार हो रही बारिश के कारण दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में भू-स्खलन (Landslide) की आशंका बनी हुई है. इसके साथ ही तीस्ता, तोर्सा और जलढाका जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में पानी भर सकता है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में मानसून के 2 रंग : उत्तर में मूसलाधार बारिश, जलपाईगुड़ी के मूर्थी में रिकॉर्ड 173 मिमी वर्षा, दक्षिण अब भी प्यासा

दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में आंधी चलने की चेतावनी

दक्षिण बंगाल में आज तेज हवाओं और गरज-चमक का हाई अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. कहा है कि कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया और बांकुड़ा समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (Gusty Wind) भी चल सकती हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल में मानसून का तांडव : चेपान में 145 मिमी से ज्यादा वर्षा, कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल का भी बदला मिजाज, पढ़ें IMD की पूरी रिपोर्ट

रुक-रुककर होगी वर्षा

दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में आज रुक-रुक कर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी. इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि 22 से 24 जुलाई के बीच दक्षिण बंगाल में मानसून और उग्र रूप धारण करेगा. इससे कोलकाता समेत तटीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश शुरू हो जायेगी. इसलिए जब बादल गरजे या बिजली चमके, तो लोग खुले मैदानों में न रहें. पेड़ या बिजली के खंभों के पास न जायें. पक्की छतों के नीचे शरण लें, ताकि वज्रपात से सुरक्षित रहें.

ये भी पढ़ें: कल का मौसम : 21 जुलाई को उत्तर बंगाल के 3 जिलों में भारी वर्षा और दक्षिण बंगाल में तूफानी हवाओं का अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >